सफलता

“असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो। जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम। कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।” - हरिवंश राय बच्चन

जिंदगी एक हसीं ख्वाब है और इस ख्वाब को हकीकत बनाना हर शिक्षित व्यक्ति की पूर्ण जिम्मेदारी है। मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी है कि वो चाहता तो बहुत कुछ है पर करना कुछ नहीं चाहता है। हर चीज को पाने के लिए शॉर्ट कट खोजता रहता है परन्तु मैं एक बार फिर बताना चाहता हूँ कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। मेहनत ही आपको शिखर तक पहुँचा सकती है। अपनी खूबी को पहचानो यारो और उसे निखारने में जुट जाओ। किस्मत हो सकता है आपका साथ न दे रही हो पर साथियों इतनी सिद्दत से जुट जाओ अपने काम में कि किस्मत को भी शर्म आ जाये आपकी मेहनत पर और आपके साथ हो ले।

प्रयास करते रहे, एक दिन आपकी मेहनत आपकी किस्मत को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी। ध्यान रहे समय में बहुत शक्ति होती है। वो राजा को रंक बना दे और रंक को राजा बना दे। बस आपको समय के साथ मेहनत करते जाना है। अपने हुनर को और समय के साथ निखारना है। बस मेहनत करते जाइये, एक दिन जरूर आप सफल इंसान बनेंगे। इस जुनून को मरते दम तक खत्म मत होने देना। चाहे जीवन में कितनी भी परेशानियाँ आयें, याद रखना - हर काली रात के बाद एक सुनहरा सवेरा होता है। बस उम्मीद की किरण को जगाये रखना, सफलता आपके कदम चूमेगी।