शिक्षा की जीवन में उपयोगिता

“शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा” - भीम राव अम्बेडकर

यदि आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। तो शिक्षा ही वह मार्ग है जिस पर चलकर आप परिवर्तन ला सकते है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। अपने बहुमूल्य समय को खुद को बेहतर बनाने हेतु निवेश करे भविष्य में आपको सबसे अच्छा रिटर्न मिलेगा। ईश्वर की उम्मीद में नाकारा बने रहने से कुछ हासिल नहीं होना। किस्मत के भरोसे मत बैठे रहिये क्या पता किस्मत में यही लिखा हो मेहनत करने से ही आपको सफलता मिलेगी। मेहनत करने, खुद को निखारने से बेहतर विकल्प जीवन को मूल्यवान बनाने का हो ही नहीं सकता। आपकी सफलता ही तय करेगी कि आगे आने वाले जीवन में आप किसी के लिए कितने उपयोगी हो सकते है। आपको अपना, अपने परिवार का, अपने समाज का, अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हो तो तत्काल आलस को त्याग दीजिये। शिक्षा के क्षेत्र में अपना कीमती समय को निवेश करना प्रारम्भ कर दें।

धन्यवाद