NMMS पाठ्यक्रम 2026-27

राष्ट्रीय योग्यता-सह-मेधा छात्रवृत्ति · कक्षा 8
परीक्षा: 01 नवम्बर 2026 · 2 पेपर · NCERT आधारित
परीक्षा पैटर्न बहुविकल्पीय
तरीका ऑफ़लाइन (पेन और कागज़)
पेपर 2 (MAT और SAT)
अवधि 90 मिनट प्रत्येक
पाठ्यक्रम NCERT कक्षा 7 और 8

+1 सही · 0 गलत · कोई नकारात्मक अंकन नहीं

न्यूनतम अर्हता: 55% (SC/ST के लिए 50%)

पेपर विवरण 180 अंक
MAT 90 प्रश्न · 90 अंक
SAT 90 प्रश्न · 90 अंक
अंकन +1 सही · 0 गलत
कोई नकारात्मक अंकन नहीं
मुख्य जानकारी कक्षा 8
पात्रता कक्षा 8 · ₹3,50,000 से कम आय
परीक्षा तिथि 01 नवम्बर 2026
छात्रवृत्ति ₹12,000/वर्ष
MAT · तर्कशक्ति SAT · विज्ञान, गणित, सामाजिक
NCERT कक्षा 7 और 8 के पाठ्यक्रम पर आधारित
महत्वपूर्ण तिथियाँ
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 18 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
  • परीक्षा तिथि: 01 नवम्बर 2026
  • परीक्षा समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक
पात्रता एवं शर्तें
  • सत्र 2025-26 में कक्षा 7 में न्यूनतम 55% अंक (SC/ST के लिए 5% छूट)
  • वर्तमान सत्र में कक्षा 8 में अध्ययनरत
  • अभिभावक की वार्षिक आय ₹3,50,000 से अधिक न हो
  • केवल राजकीय/स्थानीय निकाय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र
  • नोट: जवाहर नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्राइवेट विद्यालय के छात्र पात्र नहीं

मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT) – 90 प्रश्न तार्किक क्षमता · 90 अंक

शाब्दिक तर्क ~25 प्रश्न
  • सादृश्य (Analogy)
  • वर्गीकरण (Classification)
  • श्रृंखला (Series)
  • कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding)
  • रक्त संबंध (Blood Relations)
  • दिशा ज्ञान (Direction Sense)
  • शब्दों का तार्किक क्रम
  • वर्णमाला परीक्षण
अशाब्दिक तर्क ~25 प्रश्न
  • आकृति सादृश्य
  • आकृति वर्गीकरण
  • आकृति श्रृंखला
  • दर्पण प्रतिबिम्ब
  • जल प्रतिबिम्ब
  • अंतर्निहित आकृतियाँ
  • आकृतियों की गणना
  • कागज मोड़ना और काटना
तार्किक तर्क ~20 प्रश्न
  • वेन आरेख
  • न्याय-निगमन (Syllogism)
  • कथन और धारणाएँ
  • कथन और निष्कर्ष
  • कारण और प्रभाव
  • पहेलियाँ
  • डेटा पर्याप्तता
मात्रात्मक तर्क ~20 प्रश्न
  • संख्या श्रृंखला
  • लुप्त संख्याएँ
  • सरल अंकगणित
  • समस्या समाधान
  • डेटा व्याख्या
  • गणितीय संक्रियाएँ

शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT) – 90 प्रश्न विज्ञान · गणित · सामाजिक · 90 अंक

गणित ~20 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • परिमेय संख्याएँ और पूर्णांक
  • रैखिक समीकरण
  • चतुर्भुज और त्रिभुज
  • वर्ग, घन और मूल
  • राशियों की तुलना
  • प्रतिशत, लाभ और हानि
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • बीजीय व्यंजक
  • माप (क्षेत्रफल, आयतन)
  • घातांक और घातें
  • प्रत्यक्ष और व्युत्क्रम अनुपात
  • डेटा संधारण और सांख्यिकी
  • प्रायिकता
  • गुणनखंडन
भौतिक विज्ञान ~12 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • बल, घर्षण और दबाव
  • ध्वनि और इसके मूल सिद्धांत
  • प्रकाश: परावर्तन और विक्षेपण
  • विद्युत और परिपथ
  • चुम्बक और चुम्बकीय क्षेत्र
  • गति और समय
  • तारे और सौर मंडल
  • कुछ प्राकृतिक घटनाएँ
रसायन विज्ञान ~11 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • धातु और अधातु
  • अम्ल, क्षार और लवण
  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
  • कोयला और पेट्रोलियम
  • दहन और ज्वाला
  • सिंथेटिक रेशे और प्लास्टिक
  • विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
जीव विज्ञान ~12 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • कोशिका संरचना और कार्य
  • पौधों और जानवरों में पोषण
  • पौधों और जानवरों में जनन
  • सूक्ष्मजीव: मित्र और शत्रु
  • पौधों और जानवरों का संरक्षण
  • किशोरावस्था की ओर
  • फसल उत्पादन और प्रबंधन
  • जीवों में श्वसन
  • जानवरों और पौधों में परिवहन
  • अपशिष्ट जल की कहानी
इतिहास ~10 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • हज़ार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तन
  • नए राजा और राज्य
  • दिल्ली सल्तनत
  • मुग़ल साम्राज्य
  • व्यापार से साम्राज्य तक
  • ग्रामीण क्षेत्र पर शासन
  • जब जनता विद्रोह करती है
  • महिलाएँ, जाति और सुधार
  • राष्ट्रीय आंदोलन का निर्माण
भूगोल ~10 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • पर्यावरण
  • हमारी पृथ्वी के अंदर
  • बदलती हुई पृथ्वी
  • वायु और जल
  • प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन
  • संसाधन
  • भूमि, मृदा, जल संसाधन
  • खनिज और ऊर्जा संसाधन
  • कृषि और उद्योग
  • मानव संसाधन
नागरिक शास्त्र ~10 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • भारतीय लोकतंत्र में समानता
  • राज्य सरकार
  • भारतीय संविधान
  • धर्मनिरपेक्षता
  • संसद और कानून निर्माण
  • न्यायपालिका
  • सामाजिक न्याय और वंचित वर्ग
  • बाजार को समझना
  • सरकार और अर्थव्यवस्था
अर्थशास्त्र ~5 प्रश्न
NCERT कक्षा 7 और 8
  • हमारे आसपास की आर्थिक गतिविधियाँ
  • मुद्रा और बैंकिंग
  • उपभोक्ता जागरूकता
  • हमारे आसपास के बाजार
न्यूनतम अर्हता अंक
सामान्य / BC / PH
55%
SC / ST
50%
कक्षा 7 में 55% (SC/ST के लिए 5% छूट) और कक्षा 10 में 60% (SC/ST के लिए 5% छूट) आवश्यक
परीक्षा की मुख्य बातें
  • कोई नकारात्मक अंकन नहीं
  • NCERT आधारित पाठ्यक्रम
  • ₹12,000/वर्ष छात्रवृत्ति
  • राज्य-स्तरीय परीक्षा
  • केवल नीली/काली बॉल प्वाइंट पेन का प्रयोग
परीक्षा में सम्मिलित होने संबंधी निर्देश
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसकी प्रति अपने पास रखें
  • परीक्षा आरम्भ होने से आधा-घण्टे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों
  • कैलकुलेटर, गणितीय टेबल अथवा अन्य किसी प्रकार का रेडीरेकनर परीक्षा कक्ष में न ले जाएं
  • परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी:
    - प्रथम भाग: MAT (90 बहुविकल्पीय प्रश्न)
    - द्वितीय भाग: SAT (90 बहुविकल्पीय प्रश्न)
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। ऋणात्मक अंकन नहीं है।
  • उत्तर पत्र अथवा प्रश्न पुस्तिका में किसी भी भाग पर अपना नाम नहीं लिखना होगा
  • उत्तर देने के लिए केवल नीली व काली बॉल प्वाइंट पेन का ही प्रयोग करें
  • परीक्षा समाप्त होने के पश्चात उत्तर पत्र कक्ष निरीक्षक के पास जमा कर दें
  • परीक्षा समाप्त होने के पश्चात प्रश्न पत्र अभ्यर्थी को दे दिया जाएगा
आरक्षण हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
  • OBC/SC/ST/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित तथा शारीरिक रूप से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को तहसीलदार/सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है
  • आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न होने की दशा में उन्हें सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी की भाँति माना जायेगा
  • शारीरिक रूप से दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र तीन विशेषज्ञों की समिति द्वारा निर्गत होना चाहिए
  • प्रमाण पत्र जनपद के CMO द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित होना अनिवार्य है
  • विकलांगता का प्रतिशत 40% से कम होने पर सम्बन्धित को लाभ देय नहीं होगा
छात्रवृत्ति नवीनीकरण हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
  • चयनोपरान्त कक्षा 9, 10, 11 एवं 12 में अध्ययनरत अर्ह लाभार्थियों को www.scholarships.gov.in (National Scholarship Portal) पर स्वयं डेटा अपलोड करना होगा
  • पोर्टल बंद होने के उपरांत भविष्य में छात्रवृत्ति के लिए कोई क्लेम/आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा
  • छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए कक्षा 9 व 11 की परीक्षा उत्तीर्ण एवं कक्षा 10 की परीक्षा न्यूनतम 60% (SC/ST के लिए 5% छूट) अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है
  • कोई भी लाभार्थी एक ही छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति की धनराशि प्राप्त कर सकता है
  • लाभार्थी के खाते भारतीय स्टेट बैंक या किसी पब्लिक सेक्टर बैंक में खुलवाकर आधार से संबद्ध करवाना अनिवार्य है
  • यदि NSP पर पूर्व में One Time Registration (OTR) किया गया है तो OTR नंबर भरें

NCERT कक्षा 7 और 8 के पाठ्यक्रम पर आधारित · NMMS 2026-27
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित · विशिष्ट विवरण के लिए अपने राज्य बोर्ड से जाँच करें
आवेदन हेतु OTR नंबर आवश्यक · पूर्व में NSP पर OTC कर चुके अभ्यर्थी OTR नंबर भरें