सीखने का वक्र किसी व्यक्ति की किसी निश्चित गतिविधि में सुधार का ग्राफिक प्रदर्शन है।
सीखने का वक्र - अभ्यास द्वारा सीखने की मात्रा, गति और उन्नति की सीमा का ग्राफ पर प्रदर्शन है।
उन्नति की गति समान नहीं होती। अंतिम अवस्था की तुलना में प्रारंभिक अवस्था में उन्नति की गति बहुत अधिक होती है।
सीखने की प्रारंभिक गति बहुधा तीव्र होती है, पर इसे किसी भी दिशा में सीखने की सर्वभौमिक विशेषता नहीं कहा जा सकता।
सीखने में प्रतिदिन चढ़ाव-उतार आता है, पर सीखने वाले की सामान्य प्रगति एक निश्चित दिशा में होती है।
सिद्धांत के रूप में सीखने में उन्नति की पूर्ण सीमा संभव है, पर व्यवहार में यह शायद कभी भी प्राप्त नहीं होती।