सीखने के पठार के कथन

सीखने की प्रक्रिया में पठार एक प्रमुख विशेषता है, जो उस अवधि को व्यक्त करता है, जब सीखने की क्रिया में कोई उन्नति नहीं होती।

- Ross

सीखने के पठार तब आते हैं, जब व्यक्ति सीखने की एक अवस्था पर रुक जाता है और दूसरी अवस्था में प्रवेश नहीं कर पाता।

- Rex & Knight

सीखने की अवधि में पठार साधारणतया कुछ दिनों, कुछ सप्ताहों या कुछ महीनों तक रहते हैं।

- Sorenson

यदि किसी जटिल कार्य के केवल एक पक्ष पर ध्यान दिया जाता है और दूसरे पक्षों की उपेक्षा की जाती है, तो पठार बन जाता है।

- Stephens

प्रत्येक कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति में अधिकतम कुशलता होती है, जिससे आगे वह नहीं बढ़ सकता। इसे शारीरिक सीमा कहते हैं। जब व्यक्ति इस सीमा पर पहुँच जाता है, तब उसके सीखने में पठार बन जाता है।

- Rey Burn

शायद ऐसी कोई विधि नहीं है, जिससे पठारों को बिल्कुल समाप्त किया जा सके, पर उनकी संख्या और अवधि को कम किया जा सकता है।

- Sorenson